ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

होली के बाद आज से शुरू होगी विधानमंडल की बैठक, कोरोना को लेकर बजट सत्र खत्म करने पर फैसला संभव

PATNA : होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है. सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही और 12 बजे विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी. कोरो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है. सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही और 12 बजे विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक चलने वाले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का अवसान जल्द कर दिया जाएगा. 

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना वायरस को देखते हुए बजट सत्र का अवसान पहले कर दिया जाए. लेकिन इस पर फैसला कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही लिया जाएगा. दोनों सदनों में सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.


बिहार विधानसभा में आज सहकारिता विभाग के बजट पर चर्चा होनी है. लेकिन माना जा रहा है कि इसी के साथ-साथ अन्य विभागों के बजट को भी एक साथ स्वीकृत करा लिया जाएगा और अन्य विधाई कार्यों पर भी सदन अपनी सहमति दे देगा. तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना वायरस को लेकर अगर बजट सत्र समय से पहले खत्म किया गया तो इसका गलत संदेश जाएगा. 

टैग्स