ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हो गया क्लियर, 'नीतीश के साथ कभी नहीं होगा RJD का गठबंधन'

JAMUI: आरजेडी ने साफ कर दिया है कि भविष्य में नीतीश कुमार के साथ किसी तरह गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने दो टूक कह दिया है कि पार्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

JAMUI: आरजेडी ने साफ कर दिया है कि भविष्य में नीतीश कुमार के साथ किसी तरह गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आरजेडी के मुख्य  प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने दो टूक कह दिया है कि पार्टी नीतीश कुमार के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन भविष्य में नहीं करने जा रही। उन्होनें पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान को उनकी निजी राय बताया है। 


जमुई पहुंचे आरजेडी विधायक और मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि भविष्य में जेडीयू और आरजेडी का कोई भी गठबंधन नहीं होने जा रहा है। अगर भूल से भी यह होता है तो दोनों पार्टियों का बंटाधार हो जाएगा। आरजेडी प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि 2020 में जेडीयू दो अंक तक नहीं पहुंच पाएगा। अगर वह दूसरे के भरोसे चुनाव जीतती भी है तो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना से हटाकर नालंदा कर देंगे।


नीतीश कुमार की आरजेडी के साथ मिलने की संभावना और अपनी ही पार्टी के दिग्‍गज नेता रघुवंश सिंह के बयान का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि यह बिल्कुल असंभव है। यह सिंह का व्यक्तिगत बयान हो सकता है कि दोनों पार्टियों का गठबंधन हो, लेकिन अधिकृत रूप से यह पार्टी का बयान नहीं है।वहीं उन्होनें मौजूदा सरकार पर सूबे में 38 घोटाले करने का आरोप लगाया है।उन्‍होंने कहा कि जल जीवन हरियाली यात्रा के नाम पर भी सरकारी खजाने की लूट हो रही है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को समझ गई है और 2020 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिल जाएगा।


टैग्स