ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

हिमाचल प्रदेश में 100 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के स्वास्थकर्मियों और कोरोना वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे

हिमाचल प्रदेश में 100 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के स्वास्थकर्मियों और कोरोना वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोरोना की पहली डोज को 100 फीसदी आबादी को लगाने का बेहतरीन लक्ष्य प्राप्त किया है। अब हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की पूरी आबादी को 30 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा दें।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली में 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। कई और राज्य हैं जहां पर पूरी आबादी को 100 फीसदी वैक्सीन की पहली डोज दिए जाने का काम पूरा होने वाला है। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश चैंपियन के तौर पर उभरा है।


हिमाचल देश का पहला राज्य है जहां पर सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। जबकि एक तिहाई आबादी को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश ने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। पीएम मोदी ने प्रदेश की सरकार और यहां की टीम को शुभकामनाएं दी।


टैग्स