ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हेमंत सोरेन को ईडी का एक और समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा

RANCHI: जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक बार फिर समन भेजा है। 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच ईडी ने हेमंत सोरेन के उपस्थित होने को कहा है। गौर

हेमंत सोरेन को ईडी का एक और समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक बार फिर समन भेजा है। 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच ईडी ने हेमंत सोरेन के उपस्थित होने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 जनवरी को हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की टीम पूछताछ के लिए पहुंची थी। जहां सात घंटे तक लंबी पूछताछ की गयी थी। ईडी की टीम सात घंटे तक सीएम हेमंत सोरेन के घर पर रही। करीब 1 बजे से रात 8 बजे तक पूछताछ के बाद ईडी की टीम दोबारा आने की बात कह वापस लौट गई थी। 


ईडी की टीम के लौटने के बाद सीएम सोरेन ने रांची में अपने आवास के बाहर लोगों का अभिवादन किया। अपने समर्थकों से मिलने के लिए वे सीएम हाउस से पैदल ही निकल गये थे। उनके समर्थक भारी संख्या में उनके घर के सामने जुटे थे।  उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा था कि आपलोग हौसला बुलंद रखिये। जरूरत पड़ी, तो पहले मैं गोली खाऊंगा, लेकिन झारखंडी भाई-बहनों को कुछ होने नहीं दूंगा। हेमंत सोरेन ने यह भी कहा था कि वे न डरेंगे और न झुकेंगे। उनकी सरकार कोई गाजर-मूली नहीं, जो कोई उखाड़ देगा।



टैग्स