ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ JMM का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

RANCHI: जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ जेएमएम ने बड़ा एक्शन लिया है। जेएमएम ने सीता सोरे

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ JMM का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ जेएमएम ने बड़ा एक्शन लिया है। जेएमएम ने सीता सोरेन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले सीता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेएमएम छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत पर भी सवाल उठाए थे और पति की मौत की जांच कराने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाए थे।


इसके बाद वह दिल्ली पहुंची और 19 मार्च को बीजेपी की सदस्ता ग्रहण कर लिया था। बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अब जेएमएम ने सीता सोरेन के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। 


जेएमएम की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, ‘विगत दिनांक 19 मार्च 2024 को पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन गंभीर आरोप लगाते हुए आपके द्वारा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए, इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। विभिन्न जन-संवाद माध्यमों तथा शोसल मिडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आलोक में आपके द्वारा वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में 02. दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया गया है’।


जेएमएम ने आगे लिखा, ‘उक्त दोनो घटनाक्रम यह दर्शाता है कि आपके पूर्वनिर्धारित मंशा "पार्टी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के लिए आपके द्वारा पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन आरोप लगाया जाता रहा। अतः आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदी किसी पद पर हों) करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है’।