ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

हेमंत कैबिनेट में कुल 17 प्रस्ताव पारित, रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बनेंगे 11 बंगले

JHARKHAND: रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए 11 बंगले बनाए जाएंगे। इस पर आज फैसला लिया गया है। झारखंड कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी है।

हेमंत कैबिनेट में कुल 17 प्रस्ताव पारित, रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बनेंगे 11 बंगले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए 11 बंगले बनाए जाएंगे। इस पर आज फैसला लिया गया है। झारखंड कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी है। रांची के स्मार्ट सिटी में कैबिनेट के 11 मंत्रियों का बंगला बनेगा। 


बंगला के निर्माण के लिए खर्च होने वाली राशि 69 करोड़ 80 लाख रूपये है जिसकी सरकार ने स्वीकृति दी गयी है। मंत्रियों के बंगले का निर्माण 10 एकड़ की भूमि पर किया जाएगा। हेमंत कैबिनेट की आज बैठक में आज यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। 


रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र अंतर्गत झारखंड सरकार के 11 कैबिनेट मंत्री के आवास के निर्माण हेतु कुल राशि 69,90,94,000/- रुपए की लागत के योजना के प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके लिए 11 बंगले बनाए जाएंगे। झारखंड की कैबिनेट की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।


 बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी। वही नक्सलियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है। इसके तहत आत्मसमर्पण करने वाले कैदियों को ओपेन जेल में रखा जाएगा। इसके साथ ही राज्य योजना अंतर्गत स्वस्थ्य हो चुके मानसिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं देखभाल के लिए Halfway Homes के संचालन की स्वीकृति दे दी गई है।

टैग्स