ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बांका में आज एक मंच पर दिखेंगे हेमंत और तेजस्वी, ढाका मोड़ पर लगने वाले चैत नवरात्र मेले में करेंगे शिरकत

ऐसा मौका पहली बार आया है जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री एक साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।

BIHAR POLITICS
हेमंत तेजस्वी एक मंच पर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बांका जिले ढाका मोड़ स्थित चैत नवरात्र मेले में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे। इस बार का ऐतिहासिक चैती मेला कई मायने में विशेष होने जा रहा है। झारखंड के सीएम और बिहार के नेता प्रतिपक्ष के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 


पहली बार ऐसा मौका आया है जब किसी मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री एक साथ किसी धार्मिक आयोजन पर उपस्थित होंगे। एकादशी के दिन आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुरी सिनेमा और संगीत के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री डिंपल सिंह, सिंगर टूनटून यादव व अनुपमा यादव कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 


एकादशी के दिन पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों से पहलवान शिरकत करेंगे। इस मुकाबले को देखने के लिए ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे हैं। यह प्रतियोगिता इस मेले की अलग पहचान बन चुकी है, जो हर वर्ष लोगों की खास रुचि का केंद्र होती है। ढाकामोड़ की चैत्री दुर्गा पूजा का इतिहास तो पुराना है, लेकिन इसकी लोकप्रियता और भव्यता को नया आयाम पिछले सत्रह वर्षों में मिला है। 


मंत्री संजय प्रसाद यादव की अगुवाई में पूजा आयोजन की निरंतरता और सांस्कृतिक समागम ने इस मेले को जिला ही नहीं, राज्य स्तर पर भी पहचान दिलाई है। मेले की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होती है, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां भाग लेती हैं। यह शोभायात्रा मंदार से प्रारंभ होकर लगभग दस किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ढाकामोड़ पहुंचती है। यह आयोजन आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।


मेले में मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था की जाती है। हर वर्ष की भांति इस बार भी झूला, सर्कस और जादूगर का कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ यातायात नियंत्रण और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है। 

टैग्स