ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने

DESK : हाथरस गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद देश भर में विरोध के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी डेल्ही से हाथरस के लिए रव

हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने
First Bihar
2 मिनट

DESK : हाथरस गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद देश भर में विरोध के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी डेल्ही से हाथरस के लिए रवाना हुए थे. दोनों का कहना था कि वो पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते हैं. लेकिन, एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया. इतना ही नहीं राहुल और प्रियंका को यूपी पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है. 


आपको बता दें कि दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई. राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे. 


बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है. और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में फिलहाल यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गाँधी को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि राहुल की पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की भी हुई है जिसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.