ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाथ छोड़कर कल BJP का दामन थामेंगे सचिन पायलट, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से मनाने की कोशिश बेकार गई

DELHI : राजस्थान सियासी संकट को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : राजस्थान सियासी संकट को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के हवाले से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक सचिन पायलट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.


दिल्ली और राजस्थान से आ रही खबरों के मुताबिक सचिन पायलट को मनाने की सारी कोशिशें बेकार हो गई हैं. कांग्रेस आलाकमान लगातार कई नेताओं के जरिए सचिन पायलट से संपर्क साध रहा था. सचिन पायलट की नाराजगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर सामने आई थी. सचिन पायलट को नोटिस जारी किए जाने के बाद वह नाराज हो गए थे और अब वह दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं.


हाथ छोड़कर कल BJP का दामन थामेंगे सचिन पायलट, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से मनाने की कोशिश बेकार गई


उधर रविवार को राजस्थान के सीएम गहलोत ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. सीएम की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के 90 विधायक पहुंचे हैं. गहलोत खेमे के सूत्रों ने ये दावा किया. इसके साथ ही ये भी जानकारी आई कि सोमवार को होने वाली बैठक के लिए अशोक गहलोत ने व्हिप जारी किया है. 


हाथ छोड़कर कल BJP का दामन थामेंगे सचिन पायलट, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से मनाने की कोशिश बेकार गई


इस बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड्डु ने दावा किया कि कुछ बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ‘’अशोक गहलोत बहुमत में हैं. हम लोग भी कोशिश कर रहे हैं और कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में हैं. हम जितना खोएंगे उससे ज्यादा बीजेपी से विधायकों को लाएंगे.’’

टैग्स