ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूटा BJP-JJP का गठबंधन, सीएम खट्टर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

DESK: आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूटा BJP-JJP का गठबंधन, सीएम खट्टर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आज ही बीजेपी की तरफ से नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।


दरअसल, दिल्ली में सोमवार को हुई बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ मतभेद हुए थे। सीटों पर बात नहीं बनने की वजह से आखिरकार BJP-JJP का गठबंधन टूट गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर ने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया।


मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। चर्चा है कि अब खट्टर की जगह किसी और नेता को मौका मिल सकता है।भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा।


सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार की देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने एक से दो सीटें मांगी थी। सूत्रों के अनुसार बीजेपी अलाकमान ने उन्हें कहा कि था कि जो गठबंधन का आगे विचार होगा, उससे अवगत कराया जाएगा।


मंगलवार को चंडीगढ़ में बीजेपी विधायकों के साथ निर्दलीयों विधायकों की जो बैठक बुलाई गई, उसमें गठबंधन में शामिल जेजेपी विधायकों को नहीं बुलाया गया। आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। सूत्रों के मुताबिक, खट्टर आज दोपहर 1:30 बजे फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे हालांकि नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी बात कही जा रही है।