ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की विदाई, नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री

DESK: सियासी हलचल के बीच हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के अब नये मुख्यमंत्री होंगे। बता दें नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और बीजेपी के प्रदेश

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की विदाई, नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सियासी हलचल के बीच हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के अब नये मुख्यमंत्री होंगे। बता दें नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर 9 साल से ज्यादा समय से सीएम थे। आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। करनाल सीट से उन्हें पार्टी मैदान में उतार सकती है।


आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आज ही बीजेपी की तरफ से नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।दरअसल, दिल्ली में सोमवार को हुई बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ मतभेद हुए थे। सीटों पर बात नहीं बनने की वजह से आखिरकार BJP-JJP का गठबंधन टूट गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रि परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर ने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया।


बता दें कि नायब सिंह सैनी ओबीसी से आते हैं। पिछले साल ही उन्हें बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले 1996 में सैनी को हरियाणा बीजेपी के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी थी जिसके 6 साल बाद उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया था और 2005 में अंबाला से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया। 2014 में उन्होंने नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव जीता था। नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर के विश्वासी नेता माने जाते हैं। इसी का फायदा आज उनको मिला।  








टैग्स