ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

हरियाणा के गृह मंत्री ने मांझी को बताया धरती का बोझ, बोले अनिल विज- हिन्दुस्तान के इतिहास और संस्कृति से उन्हें कोई मतलब नहीं

DESK: भगवान राम पर दिए गये बयान के बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एक बार फिर घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मांझी के इस बयान पर पलटवार किया

हरियाणा के गृह मंत्री ने मांझी को बताया धरती का बोझ, बोले अनिल विज- हिन्दुस्तान के इतिहास और संस्कृति से उन्हें कोई मतलब नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भगवान राम पर दिए गये बयान के बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एक बार फिर घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मांझी के इस बयान पर पलटवार किया है। अनिल विज ने तो मांझी को धरती का बोझ तक कह डाला है। 


गौरतलब है कि बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। भगवान श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास के काव्य ग्रंथ को मांझी ने एक काल्पनिक पात्र बताया था।


हाल ही में जीतन राम मांझी ने कहा था कि वे भगवान राम को नहीं मानते। मांझी के इस बयान को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने जीतन राम मांझी को धरती का बोझ तक कह डाला। अनिल विज ने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास और संस्कृति से मांझी को मतलब नहीं है उन्हें इसकी समझ तक नहीं है। 


टैग्स