ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

हार्दिक पटेल की BJP में एंट्री, खुद को बताया PM मोदी का 'छोटा सिपाही'

DESK: गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भाजपा में श

हार्दिक पटेल की BJP में एंट्री, खुद को बताया PM मोदी का 'छोटा सिपाही'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भाजपा में शामिल हो गयी हैं। दोनों नेताओं का बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। हार्दिक पटेल ने कोबा इलाके से बीजेपी कार्यालय 'कमलम' तक का रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिसके बाद दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में हार्दिक ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 


बीजेपी का दामन थामने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।" 


हार्दिक पटेल ने कहा कि अब तक उन्होंने किसी भी पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी। कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और भाजपा में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं। हार्दिक ने कहा कि वे हर 10 दिन में एक कार्यक्रम करेंगे जिसमें कांग्रेस पार्टी से नाराज विधायकों, जिला पंचायत या तहसील पंचायत के सदस्यों, नगर निगम के सदस्यों को जोड़ेंगे। 

टैग्स