ब्रेकिंग
एक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलान

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे हैं बिहार के शराब तस्कर, पुलिस को चकमा देने के लिए अपना रहे हैं तरह-तरह के हथकंडे

GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए करीब 6 साल हो चुके हैं लेकिन शराब तस्कर आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज अब पैसे की लालच में जहरीली श

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे हैं बिहार के शराब तस्कर, पुलिस को चकमा देने के लिए अपना रहे हैं तरह-तरह के हथकंडे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए करीब 6 साल हो चुके हैं लेकिन शराब तस्कर आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज अब पैसे की लालच में जहरीली शराब तक बेच रहे हैं। ताजा मामला छपरा का सामने आया है जहां जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। सब जगह इसी घटना की चर्चा हो रही है। परिजनों के बीच तो कोहराम मचा हुआ है। 


छपरा का यह मामला सामने आने के बाद भी शराब तस्करों में पुलिस का खौफ नहीं है यही कारण है कि वे शराब तस्करी का नया तरीका इजाद कर रहे हैं। एक तरफ बिहार में शराबबंदी पर बवाव मचा हुआ है तो वही गोपालगंज में शराब कारोबारी तस्करी के नए नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार तो शराब तस्कर ने अपने शरीर में सेलो टेप से देसी शराब की बोतलों को चिपका लिया ताकि पुलिस को इसका पता नहीं लग सके। इस तरह के नए-नए तरीके इजाद कर अब तक शराब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोक रहे थे लेकिन इस बार वे खाकी वर्दी से नहीं बच सके। पुलिस ने शराब तस्कर को देसी शराब के साथ धर दबोचा। 


गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चंद्रभान गांव निवासी बलराम के पुत्र रतन राम के रूप में हुई है। जो यूपी से देसी शराब की खेप अपने शरीर में सेलोटेप से चिपकाकर बिहार ला रहा था। तभी इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुचायकोट थाना क्षेत्र इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में शराब तस्कर रतन राम पकड़ा गया। उसके शरीर में सेलोटेप से चिपकाए गये 20 बोतल देसी शराब और बाइक को जब्त किया गया। शराब तस्कर रतन राम की इस जुगाड़ को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। फिलहाल रतन को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स