ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी

HAM के प्रदेश जिला संगठन प्रभारियों की नई सूची जारी, 18 जून को होगी जिलाध्यक्ष और प्रभारियों की वर्चुअल ट्रेनिंग

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने नवगठित 41 जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने इस बात की जानकारी दी।

HAM के प्रदेश जिला संगठन प्रभारियों की नई सूची जारी, 18 जून को होगी जिलाध्यक्ष और प्रभारियों की वर्चुअल ट्रेनिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने नवगठित 41 जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संतोष कुमार सुमन पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर हैं जिसे लेकर उन्होंने जिला संगठन प्रभारियों के नामों में आंशिक संशोधन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री द्वारा 41 जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की गयी है।

हम के प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने यह भी बताया कि आगामी 18 जून को 11 बजे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन के मुख्य प्रशिक्षक एवं कुशल मार्गदर्शन में वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस वर्चुअल शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। हम पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारियों के साथ वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी की जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमाकांत चौधरी और प्रदेश सचिन रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।


  हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामविलास प्रसाद द्वारा नवगठित जिला प्रभारियों की सूची जारी की गयी है। 

 लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, खगड़िया,जमुई (मुंगेर प्रमंडल) के जिला प्रभारी निलेश कुमार, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण मो. एमएस हैदर राइम, भागलपुर रोहित शर्मा, बक्सर मुकेश पाण्डेय, देवमुनि सिंह कुशवाहा, वैशाली उमाकांत चौधरी,गीता पासवान, रुकमणी देवी, कटिहार मो. इकरामुल हक, सीतामढ़ी और दरभंगा रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, भोजपुर रामविलास प्रसाद, किशनगंज और अररिया बिरेंद्र उपाध्याय, औरंगाबाद कमलेश सिंह, शारदा मांझी, जहानाबाद डॉ अनिल कुमार टिकारी विधायक, राजेश्वर मांझी, नवादा डॉ.अनिल कुमार टिकारी विधायक, नंदलाल मांझी, विजय यादव, रोहतास फैजी सिद्धकी, श्रीमती साधना देवी, पटना महानगर हरेंद्र श्रीवास्तव, पूनम पासवान, हेमलता, गोपालगंज राकेश कुमार, बाढ़ रामनिवास प्रसाद, मुजफ्फरपुर रत्नेश पटेल, पूर्णिया अनिल कुमार, शिवहर श्रीमती ज्योति सिंह, मधुबनी श्याम कुमार सुमन, अरवल रंजीत कुमार चंद्रवंशी, अनिल रजक, कैमूर मुकेश चंद्रा, छपरा मो सैफुद्दीन, नालंदा रामेश्वर यादव, पटना महानगर रविंद्र शास्त्री, बांका अजय राय, सुपौल शिव कुमार राम, समस्तीपुर डॉ सतनारायण शर्मा, गया सुनील चौबे, नीतीश कुमार दांगी, सिवान तनवीर उर रहमान, मुजफ्फरपुर महानगर पिंटू कुमार रजक, मधेपुरा राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, सहरसा श्रीमती मंजू देवी को संगठन जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी गई है ।