ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

हाजियों की समस्या को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी से मिलेंगे इरफान अंसारी, कहा-हाजियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा..ईंट से ईंट बजा दूंगा..

RANCHI: हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी आज केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार हर हाल में हाजियों के लिए रांची से फ्लाइट की व्यवस्था कराएं। हाजियों क

हाजियों की समस्या को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी से मिलेंगे इरफान अंसारी, कहा-हाजियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा..ईंट से ईंट बजा दूंगा..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी आज केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार हर हाल में हाजियों के लिए रांची से फ्लाइट की व्यवस्था कराएं। हाजियों के साथ मजाक करना बंद करे। इस तरह का गंदा सलुक हाजियों के साथ कीजिएगा तो इरफान अंसारी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ईंट से ईंट बजा दूंगा और किसी कीमत पर हाजियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। 


रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि हाजियों की इस समस्या को लेकर वे दिल्ली जा रहे हैं जहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मति ईरानी से मिलेंगे। गो एयरवेज का परिचालन बंद होने के कारण झारखंड के 2800 हाजियों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। हाजियों के लिए रांची से अलटरनेट व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्हें कोलकाता जाकर फ्लाइट पकड़ने को कहा जा रहा है। क्या यह  बीजेपी की जागिर है? 


इरफान अंसारी ने कहा कि स्मृति इरानी और ज्योतिरादित्य के घर में धरना दूंगा और हाजियों की समस्या को उनके समक्ष रखूंगा। इरफान अंसारी ने पूछा कि अल्पसंख्यक से भाजपा को इतना नफरत क्यों हैं भाई..हमारे हाजी भाई हज करने जा रहे हैं तो भाजपा की सरकार को दुआ लेनी चाहिए। उनके लिए रांची में अलटरनेट व्यवस्था करनी चाहिए।


झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हज में जाने वाले यात्रियों के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। रांची को बहुत लंबे प्रयास से लड़कर इम्बारकेशन पॉइंट इस लिए बनाया था कि हाजियों को किसी तरह की परेशानी ना हो लेकिन अब यह सुनने में आ रहा है कि झारखंड के हज यात्री को कोलकाता से फ्लाईट पकड़ने को कहा जा रहा है।


ऐसी स्थिति में विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं खुद दिल्ली जा रहा हूं और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस तरह से झारखंड के हाजियों के साथ खिलवाड़ करना कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ईंट से ईंट बजा दूंगा और दोनों मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी से मिलकर मांग रखूंगा कि हर हाल में रांची से ही हाजियों के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कराई जाए ताकि हमारे हाजियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 

टैग्स