ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएं

हाजीपुर कोर्ट में आज पेश नहीं होंगे लालू यादव, वकील ने दी अहम जानकारी

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लालू यादव आज हाजीपुर कोर्ट में पेश नहीं होंगे। आज हाजीपुर कोर्ट में चुनाव अचारसंहिता मामले को लेकर लालू प्रसाद की पेशी होनी थी।

हाजीपुर कोर्ट में आज पेश नहीं होंगे लालू यादव, वकील ने दी अहम जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लालू यादव आज हाजीपुर कोर्ट में पेश नहीं होंगे। आज हाजीपुर कोर्ट में चुनाव अचारसंहिता मामले को लेकर लालू प्रसाद की पेशी होनी थी। लालू के वकील शयमबाबू राय ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू यादव आज कोर्नट में पेश नहीं होंगे। पेशी के लिए अगला डेट रखा गया है।



इस मामले में लालू पिछली सुनवाई के दौरान अपना पक्ष कोर्ट में रख चुके हैं। आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल यानी बुधवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। लालू यादव जब पिछली दफे पटना से दिल्ली गए थे तो उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया था। लालू यादव के कंधे का फ्रैक्चर होने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। 



लालू यादव के पटना पहुंचते ही राबड़ी आवास गुलजार हो गया था। देर रात तक 10 सर्कुलर आवास के बाहर नेताओं और समर्थकों का मजमा लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

टैग्स