ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

हाथ में गंगाजल लेकर VIP कार्यकर्ताओं ने ली शपथ, चुनाव में हम नहीं बेचेंगे वोट, 5 किलो चावल पाकर नहीं बनेंगे गुलाम

ROHTAS: आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी डिहरी पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। मुकेश सहनी ने कहा कि जो निषाद समा

 हाथ में गंगाजल लेकर VIP कार्यकर्ताओं ने ली शपथ, चुनाव में हम नहीं बेचेंगे वोट, 5 किलो चावल पाकर नहीं बनेंगे गुलाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी डिहरी पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। मुकेश सहनी ने कहा कि जो निषाद समाज को आरक्षण देने की बात करेगा, निषाद समाज उसी के साथ जाएगा। जो हमारी चिंता करेगा हम उनकी चिंता करेंगे। जो हमारे हित की बात करेगा और हमारी सुनेगा, हमारी पार्टी भी उन्हीं के लिए काम करेगी।


इस दौरान हाथ में गंगाजल लेकर कार्यकर्ताओं ने यह शपथ ली कि जो हमारी सुनेगा हम उनकी सुनेंगे। जो हमारी नहीं सुनेगा हम उसकी भी नहीं सुनेंगे। हम अपने आने वाले पीढ़ी और बच्चों के लिए हैं। हम पांच किलों चावल पाकर गुलाम बनने वाला नहीं है। जो हमारे बच्चो को नौकरी देगा हम उनके साथ रहेंगे। जो हमारे बच्चों के लिए अस्पताल देगा हम उनके साथ रहेंगे। लोगों ने कहा कि हाथ में गंगा जल लेकर हम कसम खाते हैं कि चुनाव में वोट नहीं बेचेंगे। 


मुकेश सहनी ने भी इस दौरान पार्टी के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। डेहरी के अब्दुल कयूम अंसारी भवन के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वह 101 दिन की यात्रा पर निकले हैं। जिसके तहत बिहार, झारखंड तथा यूपी के 80 जिलों का वह दौरा कर रहे हैं। आने वाले नवंबर महीना में पार्टी अपने अगले रणनीति का निर्णय करेगी। आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं..गठबंधन नहीं तो वोट नहीं..वोट नहीं तो केंद्र में सरकार नहीं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता