ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

ज्ञानवापी मुद्दे पर नसीरुद्दीन शाह का बड़ा बयान, कहा- एक दिन ऐसा आएगा जब...

DESK: पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर की गयी विवादत टिपण्णी पर नसीरूदीन शाह भी मैदानी जंग में उतर गये हैं। बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओ के विवादित टिप्पणिया के मामले में तूफान

ज्ञानवापी मुद्दे पर नसीरुद्दीन शाह का बड़ा बयान, कहा- एक दिन ऐसा आएगा जब...
First Bihar
3 मिनट

DESK: पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर की गयी विवादत टिपण्णी पर नसीरूदीन शाह भी मैदानी जंग में उतर गये हैं। बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओ के विवादित टिप्पणिया के मामले में तूफान थमने का नाम नही ले रहा है। इसी बीच नसीरूदीन शाह ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक साक्षात्कार के दौरान नसरुदीन शाह ने कहा कि एक ऐसा समय आएगा की लोगों में अच्छी समझ स्थापित होगी और लोगों के अन्दर से मुसलमानों के प्रति घृणा समाप्त होगी और सामाजिक सद्भावना स्थापित होगा। इसके साथ ही नसीरूदीन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसको गंभीरता से लेने की अपील की है|


नसीरूदीन शाह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने कार्यवाई करने में बहुत लेट कर दी। सामाजिक सद्भावनाओं को बाँटने वाले टिप्पणियों पर सरकार इतना लेट एक्शन लेती है। आगे नासिरुदीन शाह ने कहा कि नुपुर शर्मा कोई आम कार्यकर्ता नही बल्कि बीजेपी की राष्ट्रिय प्रवक्ता हैं और इस प्रकार की टिपण्णी शोभा नही देती है। इस तरह के बयान पाकिस्तान, बांग्लादेश में दिए जाते हैं। फिर शाह ने कहा कि नुपुर शर्मा हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते ये बात बोल गयीं, हमें बता दें या कोई ऐसा वीडियो दिखा दें जिसमे ऐसी बात हुई हो। उनका कहना है की अगर प्रधानमंत्री देश में सामाजिक सौहार्द कायम रखना चाहते हैं तो उनको इसके लिए आगे आना होगा।


आपको बता दें, ज्ञान वापी मस्जिद को लेकर बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कुछ विवादित टिप्पणिया की थी, जिसको लेकर मामला तूल पकड़ लिया। इस वजह से कई स्थानों पर छिटपुट झड़प और हिंसा भी हुआ उसी पर नसीरुद्दीन शाह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की इस हिंसा को बढावा देने में सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों’ का बड़ा हाथ रहा है। इन विवादों के बाद नुपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 

टैग्स