ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ज्ञानवापी पर मंत्री रामसूरत राय का बड़ा बयान, कहा- भगवान को टोपी पहनाकर मंदिर हड़प लिए गए

JAMUI: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने का मुद्दा धीरे-धीरे तूल पकड़ते जा रहा है। इसी बीच बिहार सरकार के भूमि और राजस्व मंत्री सह बीजेपी नेता रामसूरत राय का एक विवादित ब

ज्ञानवापी पर मंत्री रामसूरत राय का बड़ा बयान, कहा- भगवान को टोपी पहनाकर मंदिर हड़प लिए गए
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने का मुद्दा धीरे-धीरे तूल पकड़ते जा रहा है। इसी बीच बिहार सरकार के भूमि और राजस्व मंत्री सह बीजेपी नेता रामसूरत राय का एक विवादित बयान सामने आया है। रामसूरत राय ने कहा है कि ईद में हिंदू जब मुसलमान के घर जाते हैं तो उन्हें टोपी पहना दी जाती है। लेकिन इन्होने मंदिर हड़पने के लिए भगवान को भी टोपी पहना दी।


रामसूरत राय ने कहा कि आज भगवान कहीं राधा-कृष्ण के रूप में प्रकट हो रहे हैं, तो कहीं महादेव के रूप में, तो कहीं राम जी के रूप में। हिंदू जब ईद में मुस्लिम के घर जाते हैं तो वे हमें टोपी पहना देते है। लेकिन मुस्लिमों ने भगवान को भी टोपी पहना दी और सारे मंदिर पर कब्ज़ा कर लिया। आज हम नहीं छीन रहे हैं, भगवान खुद किसी न किसी रूप में प्रकट हो रहे हैं। आने वाले समय में मुस्लिम खुद ही हमारी चीज़ों को छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। ये साड़ी संपत्ति हमारे हिंदू संस्कृति की थी। 


कश्मीर टारगेट किलिंग पर मंत्री ने कहा कि वहां 70 साल से कचरा फैला हुआ है, उसे एक दो साल में तो साफ नहीं कर सकते, जिनका राज था सम्राज्य था, गुंडागर्दी थी, जो वहां के पॉलिटिकल लोग थे, वे लोग गुंडे को पाल-पोस रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि वहां हमारे दो लोग मारे गए हैं हम उनके 100 लोगों को मार गिराएंगे। 

टैग्स