ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

गुरु के दरबार में जेपी नड्डा ने टेका मत्था, दलित बस्ती में सदस्यता अभियान चलाएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह पटना के तख्त श्री हरमंदिर

गुरु के दरबार में जेपी नड्डा ने टेका मत्था, दलित बस्ती में सदस्यता अभियान चलाएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती में पहुंचेंगे। यहां सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे।


वहीं, यहां नए भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। पटना में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जेपी नड्डा दरभंगा जाएंगे। यहां पर दरभंग एम्स के लिए बिहार सरकार की ओर से दी गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे। यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। 


जानकारी हो कि, इससे पहले बीते कल जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम में कहा कि आज का बिहार बदलता बिहार है। कभी यह बीमारू बिहार था। विकास से कोसों दूर था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यह अग्रणी बिहार है। बिहार में कई मेडिकल कॉलेज खुले हैं। अस्पताल का उद्घाटन हुआ है. इससे आमजन को इलाज में सहूलियत होगी। इस दौरान राजद पर भी तंज कसा। 


इसके आगे नड्डा ने कहा कि मुरेठा बांधने वाले लोगों से बचें. अब इसका जमाना नहीं रहा। अगर बदलते बिहार को देखना चाहते हैं तो जो वर्तमान में लोग यहां बैठे हैं उनको ना बदलें। आप खुद समझ सकते हैं मुरेठा का का कलर हम नहीं बताएंगे। जेपी नड्डा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1998 वे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बने थे। तब यहां की स्थिति कुछ और थी लेकिन वर्तमान परिवेश में स्थिति बदल चुकी है।