ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

गुप्तेश्वर पांडेय का खुलासा, मुझे अपमानित कर हटाने की हो रही थी कोशिश.. VRS के लिए दिया जा रहा था दबाव

PATNA: गुप्तेश्वर पांडेय ने दो दिन पहले ही डीजीपी के पद से वीआरएस दिया हैं. अब जाकर खुलासा किया कि उनपर वीआरएस देने के लिए कई तरह के दबाव थे. जिसके कारण उनको वीआरएस देना पड़ा. अब स

गुप्तेश्वर पांडेय का खुलासा, मुझे अपमानित कर हटाने की हो रही थी कोशिश.. VRS के लिए दिया जा रहा था दबाव
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: गुप्तेश्वर पांडेय ने दो दिन पहले ही डीजीपी के पद से वीआरएस दिया हैं. अब जाकर खुलासा किया कि उनपर वीआरएस देने के लिए कई तरह के दबाव थे. जिसके कारण उनको वीआरएस देना पड़ा. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर उनको किसने दबाव दिया की वह परेशान होकर वीआरएस दे दिए. 

हटाने की हो रही थी कोशिश

गुप्तेश्वर पांडेय ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मुझे अपमानित कर डीजीपी के पद से हटाने की कोशिश हो रही थी. इसको लेकर साजिश रची जा रही थी. आखिर कौन साजिश कर रहा था यह बात बताने से बचते नजर आए. 

सरकार की करा रहे थे किरकिरी

गुप्तेश्वर पांडेय सुशांत केस को लेकर कई चैनलों पर तूफानी बयान दे रहे थे. किसके कारण बिहार पुलिस और सरकार की फजीहत हो रही थी. रिया की औकात वाले बयान देकर भी वह अपनी फजीहत करा चुके थे. ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि कही ऐसा तो नहीं कि सरकार का ही दबाव उनपर वीआरएस के लिए था. क्योंकि वर्तमान सरकार को डर था कि गुप्तेश्वर पांडेय की जिस तरह से छवि बनी है वह किसी राजनीतिक दल के समर्थक की तरह हो गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने उनको बीजेपी का आदमी तक बता दिया था. सरकार को भी डर था कि इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना न पड़ जाए है. यहां तक की कई जगहों पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप भी लग सकता है. खुद गुप्तेश्वर पांडेय भी इस बात को कबूल कर रहे हैं कि 34 साल में वह कई चुनाव कराए हैं, लेकिन कभी भी गड़बड़ी का आरोप नहीं लगा है.