ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गुजरात में फिर से खिल रहा कमल, हिमाचल में टक्कर , यूपी में डिंपल गई जीत की ओर

DESK : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे है। इसको लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि,हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण

गुजरात में फिर से खिल रहा कमल, हिमाचल में टक्कर , यूपी में डिंपल गई जीत की ओर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे है। इसको लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि,हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था।वहीं, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इसके आलावा बिआह और उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा सीट पर उपचुनावहुए हैं। जिसका रिजल्ट आज ही आना है। 


बात करें यदि गुजरात चुनाव की तो यहां रुझानों मे बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से 150 के नीचे आ गई है. यहां बीजेपी अभी 147 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 23 सीटों पर और AAP 8 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में रुझानों के अनुसार कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कभी कांग्रेस आगे हो रही है तो कभी भाजपा आगे निकल जा रही है। ताजा जानकारी के कांग्रेस 32 सीटों पर और बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में रामपुर-सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1200 वोट से आगे। भाजपा के आकाश सक्सेना 1200 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 


गौरतलब हो कि,हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है। रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है।