ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

गृह विभाग के बजट मांग पर विधानसभा में वोटिंग, विपक्ष ने वापस नहीं लिया कटौती प्रस्ताव

PATNA : बिहार विधानसभा में आज गृह विभाग के बजट अनुदान मांग पर चर्चा हो रही थी। विभागीय बजट पर विपक्ष के नेताओं की तरफ से कटौती प्रस्ताव लाया गया था। पूरी चर्चा के बाद जब सदन म

गृह विभाग के बजट मांग पर विधानसभा में वोटिंग, विपक्ष ने वापस नहीं लिया कटौती प्रस्ताव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज गृह विभाग के बजट अनुदान मांग पर चर्चा हो रही थी। विभागीय बजट पर विपक्ष के नेताओं की तरफ से कटौती प्रस्ताव लाया गया था। पूरी चर्चा के बाद जब सदन में अनुदान मांग स्वीकृत करने का वक्त आया तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसे ध्वनिमत से पारित कराने के लिए पहल की, लेकिन विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और सदन में मत विभाजन की मांग कर दी। इसके बाद विधानसभा में गृह विभाग के बजट मांग पर वोटिंग कराई गई।


विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम थी लेकिन विपक्ष की तरफ भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी विधायक मौजूद नहीं थे। इस दौरान सदन में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन कराया।


हालांकि मत विभाजन के बाद जो आंकड़े आये वो सत्तापक्ष के साथ रहे। सत्तापक्ष की तरफ से 113 और विपक्ष के केवल 60 सदस्य ही रहे। विपक्ष ने वोटिंग के लिए दबाव तो बनाया लेकिन आज विपक्षी सदस्यों की गैरमौजूदगी से सत्तापक्ष जहां मजबूत नजर आया तो वहीं विपक्ष ने अपनी फजीहत करा ली