ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Politics: क्यों जरूरी था वक्फ संशोधन बिल? राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताई पूरी बात

Bihar Politics: संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बावजूद इसको लेकर विवाद नहीं थम रहा है और लगातार इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार के राज्यपाल ने बताया है कि वक्फ बिल में संशोधन क्यों जरूरी था.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म है। सत्ताधारी दल इसे मुसलमानों के हित में बता रहे हैं तो विपक्ष विधेयक को मुस्लिम विरोध करार दे रहा है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताया है कि आखिर वक्फ बिल में संशोधन क्यों जरूरी था।


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले पर पहली बार बात करते हुए कहा कि आप हमें बताइए कि बिहार में कौन सा बोर्ड है जो लोगों के लिए काम कर रहा है, लोगों के भलाई के लिए काम कर रहा है। बहुत सुधार की जरूरत थी और इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने जो संशोधन लाया है निश्चित तौर पर ठीक है और सुधार की जरूरत थी। वह कानून बन गया होगा या बन जाएगा, इससे सुधार होगा।


राजपाल ने कुरान की आयत का भी जिक्र कर दिया और कहा कि कुरान की आयत में है वक्फ में जो कुछ दिया जाता है, उसे लोगों की भलाई होनी चाहिए लेकिन बताइए कि कौन लोग अनाथालय चला रहे हैं, कौन लोग गरीबों के लिए हॉस्पिटल चला रहे हैं। उन्होंने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। 


उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जो केंद्र सरकार ने लाया है वह सही है और इसे सुधार होगा। अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध पर उन्होंने कहा कि मैं दूसरों की बात नहीं करता मैं अपनी बात कर सकता हूं। जब उनसे पूछा गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा है कि वह विरोध करेंगे, उन्होंने कहा प्रजातंत्र विरोध करने का सभी को अधिकार अधिकार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता