ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान

KISHANGANJ: बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। गोपालगंज सीट पर महागठबंधन और बीजेपी के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। गोपालगंज सीट पर महागठबंधन और बीजेपी के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM ने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। ऐसे में गोपालगंज सीट पर उपचुनाव रोचक होने वाला है। 


महागठबंधन (RJD), BJP और BSP ने दोनों सीटों को लेकर अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। अब AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गोपालगंज से पार्टी का उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा कर दी है। किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अख्तरुप ईमान ने कहा कि गोपालगंज में एआईएमआईएम का संगठन मजबूत है यहां पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। जबकि मोकामा सीट पर एआईएमआईएम का संगठन मजबूत नहीं होने के कारण पार्टी मोकामा में प्रत्याशी उतारने के मूड में नहीं है। 


अख्तरुल ईमान ने बताया कि गोपालगंज विधानसभा में अल्पसंख्यक और दलितों की बड़ी आबादी है और वहां के मतदाताओं ने महागठबंधन के उम्मीदवार को नकार दिया है। जिस वजह से एआईएमआईएम ने गोपालगंज से प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री के मास्टर प्लान विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा महागठबंधन का साथ दिया है लेकिन महागठबंधन ने हमारी पार्टी को दरकिनार किया है जिसके लिए रास्ता निकालना पड़ा। 


गौरतलब है कि RJD ने AIMIM को सीमांचल में सफाया करने के लिए AIMIM के ही 4 विधायकों को तोड़कर राजद में शामिल कर लिया था। जानकारों की माने तो अब AIMIM भी गोपालगंज में RJD को कमजोड़ करने के लिए अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वहीं 6 नवंबर को इसकी मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी जारी होंगे।


पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज सदर विधानसभा सीट खाली थी। इस सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। बीजेपी ने जहां सुभाष सिंह की पत्नी को टिकट दिया है तो वहीं महागठबंधन ने आरजेडी नेता मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी भी यहां से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। अब AIMIM ने भी प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

abdul karim

FirstBihar संवाददाता