ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लालू ने नीतीश कुमार के विकास का उड़ाया मजाक, गोपालगंज में एप्रोच पथ ध्वस्त को बताया ऐतिहासिक उद्घाटन

PATNA: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन से पहले ही पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो. जिससे बाद लालू प्रसाद को मजाक उड़ाने का मौका मिल गया. लालू प्रसाद ने इस घटना को ऐतिहासिक

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन से पहले ही पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो. जिससे बाद लालू प्रसाद को मजाक उड़ाने का मौका मिल गया. लालू प्रसाद ने इस घटना को ऐतिहासिक उद्घाटन तक बता दिया है. 

नीतीश-सुशील का उड़ाया मजाक

लालू प्रसाद ने एक फोटो शेयर किया है उसमें फोटो  में दिख रहा है कि एप्रोच पथ टूटा हुआ है. उसका नीतीश कुमार हाथ में कैंची लेकर उद्घाटन करने वाले हैं. सुशील मोदी नीतीश से बोल रहे हैं कि कस के फीता पकड़ कर रखिएगा.तब तक इसका भी इल्जाम लालू जी पर लगाने का इंतजाम करते हैं. फोटो के साथ लालू ने लिखा है कि''छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच" हो रहा है. 



12 अगस्त को उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया था एप्रोच पथ

12 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के बंगरा घाट महासेतु का उद्घाटन करने वाले थे. लेकिन उद्घाटन से पहले ही उसका एप्रोज पथ टूट गया है. उसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए. बिहार राज्य पुल निर्माण के कई अधिकारी सैकड़ों मजदूरों को लगाकर इसकी मरम्मती और अपनी नाकामी को छुपाने में जुट गए हैं. सैकड़ों मजदूरों के साथ-साथ दो जेसीबी को भी लगाया गया. जो एप्रोच पथ टूटा था. वह 12 दिन पहले भी टूट गया था. इसको दोबारा ठीक किया गया था, लेकिन सीएम के उद्घाटन के दिन ही यह फिर से टूट गया था. यह पहली बार गोपालगंज में नहीं हुआ है. दो माह के अंदर यह तीसरी बार हुआ है कि गोपालगंज में एप्रोच पथ धवस्त हुआ. 

6 साल में बना पुल 509 करोड़ का पुल

बंगरा घाट महासेतु 509 करोड़ की लागत से बना है. यह महासेतु छपरा और मुजफ्फरपुर के साथ चंपारण को भी जोड़ेगा. गोपालगंज जिले में गंडक पर बना चौथा महासेतु है. 1506 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल को बनाने में लगभग 6 साल लगे हैं. सारण को चंपारण और तिरहुत से जोड़ने वाले इस महासेतु चालू होने से छह जिलों की आबादी को फायदा होगा.