ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

साधू यादव का बड़ा बयान: कहा- जब तक हम थे तब तक ठीक था, मेरे बाद गोपालगंज में नहीं हुआ विकास का काम

GOPALGANJ: गोपालगंज के पूर्व सांसद व विधायक साधु यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक हम थे तब तक विकास का काम किया लेकिन मेरे हटने के बाद गोपालगंज

साधू यादव का बड़ा बयान: कहा- जब तक हम थे तब तक ठीक था, मेरे बाद गोपालगंज में नहीं हुआ विकास का काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के पूर्व सांसद व विधायक साधु यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक हम थे तब तक विकास का काम किया लेकिन मेरे हटने के बाद गोपालगंज का विकास बाधित है। कोई ऐसा विकास का काम नहीं हुआ जिसकी चर्चा की जाए। 


राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में मेरी जीत तय थी लेकिन कुछ लोगों ने मेरे साथ छल किया जिसके कारण मैं चुनाव हार गया। गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की हो रही चर्चा पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है जब होगी तब देखेंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। 


बता दें कि साधु यादव 2020 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे। वे महागठबंधन के उम्मीदवार से हारे थे। साधु यादव ने कहा कि अभी भी वे बीएसपी में हैं। गोपालगंज की जनता तो चाहती है कि हम चुनाव लड़े। मैंने भी कह दिया है कि आप लोग तैयार रहें। जब समय आएगा तब फैसला लेंगे। साधु यादव ने यह भी कहा कि गोपालगंज के विकास की हमें चिंता है जिस तरह से विकास कार्य होना चाहिए था वो नहीं दिखता है। जबकि हमारे समय में विकास कार्य हुआ था।