ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

गोपालगंज में शराब पीने से 5 की मौत, 2 की हालत नाजुक, जिला प्रशासन पर राजद विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसी बीच एक बार फिर से पुरानी कहानी दोहराई गई है। गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वही दो की हालत गंभीर बनी हु

गोपालगंज में शराब पीने से 5 की मौत, 2 की हालत नाजुक, जिला प्रशासन पर राजद विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसी बीच एक बार फिर से पुरानी कहानी दोहराई गई है। गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वही दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले के मोहम्मदपुर के कुशहर गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। मृतकों की पहचान मुकेश राम, छोटे लाल प्रसाद, छोटे लाल सोनी, संतोष साह और रामबाबू राय के रूप में हुई है। जांच के दौरान मृतक मुकेश राम के घर से देसी शराब बरामद की गयी है।


जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के बाद राजनीति भी शुरू हो गयी है। बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। राजद विधायक ने शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी प्रशासन पर लगाया। आरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव ने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती बल्कि गरीब और असहाय लोगों को पकड़ती है और सिर्फ खानापूर्ति करती है। प्रशासन की इसी लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। राजद विधायक ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 


वही जेडीयू के पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह जिला प्रशासन और सरकार का बचाव करते दिखे। मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और इसे हर हाल में सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जदयू नेता मंजीत सिंह ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 


गौरतलब है कि गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर के कटरा में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। मुजफ्फरपुर के मनिहारी में ही 26 फरवरी को 2 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई जबकि वैशाली के राजापाकर में एक व्यक्ति की मौत शराब पीने की वजह से हुई। 


नवादा के अंदर भी 16 लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की घटना हो चुकी है। पश्चिम चंपारण के लोरिया में इसी साल जुलाई महीने में 16 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई। बेगूसराय के बखरी में भी दो लोगों की जान जहरीली शराब से इसी साल होली के बाद जा चुकी है। 2021 में 13 अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से 66 लोगों की मौत बिहार में हो चुकी है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता