ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चाचा गुलाब यादव की बेटी की शादी में शामिल हुए तेजप्रताप, बहन से मिलकर दी शुभकामनाएं

GOPALGANJ: अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव पैतृक गांव फुवरिया पहुंचे। चचेरी बहन की शादी में तेजप्रताप को देख परिवार और आस-पास के ल

चाचा गुलाब यादव की बेटी की शादी में शामिल हुए तेजप्रताप, बहन से मिलकर दी शुभकामनाएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव पैतृक गांव फुवरिया पहुंचे। चचेरी बहन की शादी में तेजप्रताप को देख परिवार और आस-पास के लोग काफी खुश दिखे। इस दौरान तेजप्रताप के साथ लोगों ने अपना फोटो भी लिया। चचेरी बहन से मिले और उन्हें शुभकामना दी। 


गौरतलब है कि रविवार की देर शाम फुलवरिया पहुंचने के बाद तेजप्रताप सबसे पहले अपने घर गये थे। जहां दादी मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिसके बाद तेजप्रताप चचेरी बहन की शादी में शामिल हुए। बता दें कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के भाई स्व. गुलाब प्रसाद यादव की छोटी बेटी प्रियंका यादव की शादी में वे शामिल हुए। इस दौरान परिवार के सदस्यों से भी मिले। 


शादी समारोह में तेजप्रताप के आने की खबर मिलते ही एक झलक पाने के लोगों की भीड़ लग गयी। वही गांव के युवा खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। युवकों ने पास जाकर कहा कि तेजप्रताप भईया एक फोटो लेनी है आपके साथ। यह सुन तेजप्रताप भी खुद को नहीं रोक सके। युवकों ने तेजप्रताप के साथ अपनी फोटों ली। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।   


टैग्स