ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP नेता का बड़ा दावा, कहा - महागठबंधन की सरकार खत्म होने के बाद बिहार में रुकेगा पलायन

GOPALGANJ: बिहार में आगामी 3 नवंबर को गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य के सभी पार्टियों द्वारा अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस

BJP नेता का बड़ा दावा, कहा - महागठबंधन की सरकार खत्म होने के बाद बिहार में रुकेगा पलायन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में आगामी 3 नवंबर को गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य के सभी पार्टियों द्वारा अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी चुनाव प्रचार में जुट गए है।  वह गोपालगंज में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी के समर्थन में वोट अपील करते हुए मोदी सरकार की जमकर तारीफ़ की है। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की अगर सड़कें चमक रही है तो वह केंद्र सरकार की देन है। बिहार में खेतों की सिंचाई के लिए जो पैसा दिख रहा है। वह भी केंद्र की मोदी सरकार की देन है। आयुष्मान भारत कार्ड बिहार में करोड़ों लोगों के बीच में उपलब्ध कराया गया है। यह किसकी देन है। यह सब कुछ केंद्र के मोदी सरकार की देन है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। मोदी सरकार इसको लेकर तत्पर है। नित्यानंद राय ने दावे के साथ कहा की अगर बिहार से महागठबंधन की सरकार खत्म हो जाती है। समाप्त हो जाती है। उस दिन से बिहार से मजदूरों का पलायन रुक जाएगा। आज बिहार में महागठबंधन के सरकार के बनने के साथ ही मजदूरों का पलायन फिर से शुरू हो गया है। इंडस्ट्री बंद होने लगे हैं। यहां पर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। यह सब कुछ बिहार में महागठबंधन के सरकार बनने के साथ ही आंकड़ा बढ़ने लगा है। यहां विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इसके लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जवाब देंगे?


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता