ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP ने रोजगार को लेकर तेजस्वी को घेरा, कहा - "हाथ में होगा हथियार तो मिलेगा रोजगार"

GOPALGANJ : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक इलाकों में घुम-घुम कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और विरोधियों को आड़े हाथ ले रहे

BJP ने रोजगार को लेकर तेजस्वी को घेरा, कहा - "हाथ में होगा हथियार तो मिलेगा रोजगार"
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक इलाकों में घुम-घुम कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और विरोधियों को आड़े हाथ ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के सांसद सतीश चंद्र दुबे के बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा सांसद ने गोपालगंज इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ उनके ही गृह जिला में जाकर रोजगार के मामलों के लेकर हमला बोला है। 


दरअसल, बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। मतदान से पहले वहां बीजेपी और महागठबंधन के नेता बारी-बारी से पहुंच रहे है। इसी कड़ी में गोपालगंज पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव के फादर और मदर भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तब उन लोगों ने बिहार के कितने युवाओं को नौकरी दिया, यह भी उनको बताना चाहिए ? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जरूर रोजगार देंगे।लेकिन, वो उनलोगों को रोजगार देंगे जिसके हाथ में हथियार होगा। जो लूटपाट करेगा। क्राइम की घटनाओं को अंजाम देगा। 


बता दें कि, मंगलवार को सतीश चंद दुबे ने जनसंपर्क अभियान के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव हो रहा है। और इन दोनों जगहों पर नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा की विकास के मुद्दे पर बीजेपी चुनाव लड़ती हैं। भविष्य मे भी विकास ही मुद्दा रहेगा।


गौरतलब हो कि, बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने इस बार गोपालगंज से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और 2020 विधानसभा चुनाव में जित कर आए सुभाष सिंह जिनकी मौत कोरोना के समय हो गया, उनकी पत्नी कुसुम देवी को अपना उमीदवार बनाया है। इसके अलावा यहां से अलग - अलग राजनीतिक दलों के कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता