ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

शराबी नेता के खिलाफ JDU की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है, जहां शराब पीने के मामले में गिरफ्तार हुए पार्टी के प्रदेश सचिव संजय चौहान के खिलाफ जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की ह

शराबी नेता के खिलाफ JDU की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है, जहां शराब पीने के मामले में गिरफ्तार हुए पार्टी के प्रदेश सचिव संजय चौहान के खिलाफ जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडीयू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।


दरअसल, शराब पीने को सबसे बड़ा महापाप बताने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के ही प्रदेश सचिव को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। यूपी से शराब पीकर बिहार पहुंचे जेडीयू के प्रदेश सचिव संजय चौहान को मीरगंज थाने की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान जेडीयू नेता ने खुद की सरकार होने का धौंस भी दिखाया था और कहा थी कि- हमारी सरकार है.. तुरंत सस्पेंड करवा देंगे। इस दौरान जेडीयू नेता ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का -मुक्की भी की थी। 


जेडीयू नेता को गिरफ्तार करने के बाद एएलटीएफ की टीम उसे मीरगंज थाना ले आई थी, जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया था। शराब के नशे में गिरफ्तार होने के बाद जेडीयू नेता ने पार्टी की खूब फजीहत कराई। अब पार्टी ने कार्रवाई करते हुए शराबी नेता की प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया है और उसे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह कारवाई की है।


शराबी नेता के खिलाफ JDU की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला