ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अयोध्या जाने से पहले बोले उपेंद्र कुशवाहा ने कही दी बड़ी बात, राहुल गांधी और लालू पर जमकर बरसे

GOPALGANJ : आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। इस समारोह बिहार के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी इसमें शामिल होंगे। वहीं, अयोध्या जाने से

अयोध्या जाने से पहले बोले उपेंद्र कुशवाहा ने कही दी बड़ी बात, राहुल गांधी और लालू पर जमकर बरसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। इस समारोह बिहार के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी इसमें शामिल होंगे। वहीं, अयोध्या जाने से पहले गोपालगंज में उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि-  मुझे इसका निमंत्रण मिला और उसका साक्षी बनूंगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं के नहीं जाने पर निशाना साधा। 



उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि - जो प्राण प्रतिष्ठा का समारोह हो रहा है, उसका साक्षी बनना वहां उपस्थित होकर इसका अवसर जिसको मिला और फिर भी नहीं जा रहा है, उसके बार में क्या कहा जाए। इसके साथ ही  कुशवाहा ने कहा कि शंकराचार्य क्यों नहीं जा रहे हैं, ये तो वही बताएंगे। मुझे निमंत्रण मिला है तो मैं समझता हूं कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस अवसर पर वहां साक्षी के रूप में रहकर देख पाऊंगा। 


 इसके आगे उन्होंने कहा कि -कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ। लेकिन, मेरा मानना है कि एक निर्माण के बाद बाकी निर्माण तो सतत चलता रहेगा। बाकी प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त देखकर ही की जा रही होगी। इसलिए मुहूर्त को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं है। बाकी लोग क्यों नहीं जा रहे यह समझ से पड़े है। 


कुशवाहा ने राहुल गांधी और लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि - जो लोग निमंत्रण मिलने के बाद भी अयोध्या नहीं जा रहे हैं, उनके बारे में क्या कहा जाए। जहां तक राहुल गांधी और लालू यादव समेत पुरे  विपक्षी नेताओं की बात है तो मैं समझता हूं कि विपक्ष के लोगों की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। इनका कहीं कुछ बचा नहीं है।  देश भर में अभी नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत होगी। बिहार में भी सभी 40 सीट हम लोग जीतेंगे। सीट शेयरिंग का कोई मामला नहीं है।