ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Gopal Mandal: होली मिलन समारोह के दौरान छैला बिहारी के कार्यक्रम में अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल, केस दर्ज

Gopal Mandal News: होली मिलन समारोह में अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाने में विधायक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपाल मंडल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Gopal Mandal News
अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल, केस दर्ज
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Gopal Mandal News: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर केस दर्ज किया गया है। होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाने में विधायक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल नवगछिया के हाईस्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक ने अश्लील गाना गाया था। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के ही बयान पर विधायक के ऊपर केस दर्ज किया गया है।


दरअसल 10 मार्च को होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक छैला बिहारी प्रदर्शन कर रहे थे। मंच पर महिला कलाकार भी मौजूद थी। इसी दौरान दौरान छैला बिहारी के भोजपुरी गाना ‘पानी में बुनका बुनकेय छैय भौजी…’ पर डांस करते हुए विधायक ने मंच से अश्लील शब्द का प्रयोग किया। विधायक ने अश्लील बात तीन बार बोला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विधायक गोपाल मंडल पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज की गई है।


प्राथमिकी में  लिखा गया है- ‘मैं नवगछिया थाना में पदास्थापित हूं। 11 मार्च को नवगछिया थाना के सनहा का जांच हेतु इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया पहुंचा तो स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि 10 मार्च को तीन बजे से दस बजे रात तक हाई स्कूल नवगछिया में होली पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। मंच पर मौजूद विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं उक्त कार्यक्रम के दौरान द्विअर्थी भोजपुरी गाने में महिला के लज्जा का अनादर करने की नियत से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर माइक पर गाना गाए। जबकि उस समय कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।’

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता