ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

लोकसभा चुनाव : गिरिराज सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, विरोधियों को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के निवर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है

लोकसभा चुनाव : गिरिराज सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, विरोधियों को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के निवर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होना है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और सीपीआई उम्मीदवार को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया।


दरअसल, बीजेपी ने बेगूसराय सीट से इस बार भी गिरिराज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को शिकस्त दी थी। बेगूसराय सीट से हारने के बाद कन्हैया सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हों गए थे। महागठबंधन में यह सीट इस बार भी सीपीआई को ही मिली है। ऐसे में इस सीट पर गिरिराज सिंह की सीधी लड़ाई सीपीआई से है।


शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह ने बेगूसराय संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा के समक्ष गिरिराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद गिरिराज सिंह ने विरोधियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला और कहा कि नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है और वह है विकास।


विरोधियों पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जाति की राजनीति नहीं करते बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग राष्ट्रवाद के खिलाफ बात करते हैं। सीपीआई के उम्मीदवार टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं। इन लोगों ने बेगूसराय को तबाह और बर्बाद करने का काम किया है और उसे रक्तरंजित किया है।


गिरिराज ने कहा कि बेगूसराय में हमारे भाइयों की मौत हुई और बहनों की मांग सूनी कर दी गई। फर्टिलाइजर को बंद करा दिया। दोना इंडस्ट्रीयल एरिया को बंद कर दिया। इन्होंने थर्मल और रिफाइनरी को भी तबाह किया है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने उसे नया जीवन देने का काम किया है। अब बेगूसराय की जनता अमन, चैन और विकास चाहती है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता