ब्रेकिंग
Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

गिरिराज सिंह की सरकार से बड़ी मांग, कहा.. बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों का हो सर्वे

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यूपी की तरह बिहार में भी मदरसों

गिरिराज सिंह की सरकार से बड़ी मांग, कहा.. बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों का हो सर्वे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यूपी की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खासकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में यह बहुत ही आवश्यक है। सर्वे के बाद इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि इन मदरसों और मस्जिदों में कौन लोग रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में भी यूपी की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की जरूरत है। खासकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में चाहे नेपाल का सीमा हो, बंगलादेश की सीमा हो या बंगाल से जुड़ी सीमा हो सभी जगह मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इन मदरसों और मस्जिदों में कौन लोग रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं।


इस दौरान गिरिराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मदरसों का सर्वे कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मदरसों के सर्वे से ओवैसी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन उनके पेट में दर्द होने की जरुरत नहीं है, वहां के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुसलमानों को अच्छी शिक्षा मिले। ओवैसी जैसे लोगों को डर है कि कही ये न पता चल जाए कि कौन बंगलादेशी है और कौन रौहंगिया है। 

टैग्स