ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, दारुल उलूम को बताया आतंक की गंगोत्री

SAHARANPUR: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री बताया है. सहारनपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SAHARANPUR: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री बताया है. सहारनपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हैं, चाहे हाफिज शहीद ही क्यों ना हो सबके तार यहीं से जुड़े हैं.


गिरिराज सिंह ने कहा कि 'देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है हमारे भारत के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे. इन लोगों ने भारत को कमजोर करने और भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में ज़हर भरा जा रहा है और जहां-जहां भी ये विरोधी आंदोलन चल रहे हैं, वह सीएए के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ है.'


इसके अलावा गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून बनना चाहिए और देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू होना चाहिए, अन्यथा देश का विकास नहीं हो पाएगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाना होगा.


टैग्स