ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

ममता बनर्जी के चंडी पाठ पर गिरिराज सिंह का तंज, वाह रे दीदी चुनाव जो न कराए....

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है.उन्होंने ममता बनर्जी को नर्वस बताया है. गिरिाराज सिंह ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ म

ममता बनर्जी के चंडी पाठ पर गिरिराज सिंह का तंज, वाह रे दीदी चुनाव जो न कराए....
Anamika
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है.उन्होंने ममता बनर्जी को नर्वस बताया है. गिरिाराज सिंह ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह. 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग कल तक दशहरा और दुर्गा पूरा में मूर्ति विसर्जन को लेकर नियम बनाते थे और वहां के लोगों को इसके लिए भी कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था, आज वो लोग खुले मंच से चंडी पाठ कर रहे हैं. वाह रे दीदी..अब चुनाव जो न कराए.  इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के जनेऊ वाले मामले को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये सब चुनाव के लिए ड्रामा करते हैं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम सीट से चुनावी मुकाबले में हैं. वहीं उनके सामने बीजेपी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी हैं और उन्हें तगड़ी टक्कर दे रहे हैं. 

ममता बनर्जी मंगलवार को नंदीग्राम पहुंचीं और यहां एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करने के दौरान ममता बनर्जी ने एक मंच से चंडीपाठ सुनाया. जिसके बाद से वह विरोधियों के निशाने पर आ गईं. विरोधी करने लगे कि जय श्री राम के उद्घोष से नाराज होने वालीं ममता बनर्जी को चंडीपाठ सुनाने की जरूर क्या पड़ गई.