ब्रेकिंग
84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव

‘हिंदुओं को गाली दे रहे केजरीवाल’, CAA के विरोध पर भड़के गिरिराज, बोले- पाक में अल्पसंख्यकों पर जुल्म होता है तब जुबान क्यों नहीं खुलती?

BEGUSARAI: पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। इस कानून के लागू होने के बाद अब दूसरे देशों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएग

‘हिंदुओं को गाली दे रहे केजरीवाल’, CAA के विरोध पर भड़के गिरिराज, बोले- पाक में अल्पसंख्यकों पर जुल्म होता है तब जुबान क्यों नहीं खुलती?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। इस कानून के लागू होने के बाद अब दूसरे देशों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी हालांकि विपक्ष इस कानून के लागू होने के समय को लेकर सवाल उठा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए केंद्र की सरकार ने इसे लागू किया है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।


गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल हिंदुओं को गाली दे रहे हैं। जब पाकिस्तान में हिंदुओं की बेटी को मंडप से उठाकर लेकर जाते हैं तब तो इनकी जुबान नहीं खुलती है। ऐसे लोगों को जब वहां न्याय नहीं मिलेगा तो वह भागकर हिंदुस्तान ही आएगा। दूसरे देशों के हिंदुओं को केजरीवाल चोर कह रहे हैं और बांग्लादेश रोहोंगिया को लेकर उनकी जुबान नहीं खुलेता क्योंकि उनका वह तो उनका वोट बैंक है, यह तुष्टीकरण नहीं चलेगा।


उन्होंने कहा कि जो भारतवंशी पाकिस्तान में तबाह बर्बाद हुए है। अफगानिस्तान में सिख भाई सिख तबाह बर्बाद हुए उनको सहरा आखिर कौन देगा। भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनको सहारा देने के लिए यह कानून बनाया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए गिरिराज ने कहा कि मुझे दुख होता है कि विपक्ष की यह सोच तुष्टीकरण के प्रकाष्ठा है। भारतवंशी को कौन सहारा देगा, अगर भारत वंश से यहां नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे। यह विपक्ष की विकृत मानसिकता है जो हिंदुओं के ऊपर ऐसी सोच रखता है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता