ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

Giriraj Singh Attack: ‘हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की पिटाई हो’ गिरिराज बोले- पूजा पंडाल में हो गो मूत्र का छिड़काव

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुर्गा पूजा से पहले गौ मांस एवं जानवरों की हड्डियां तथा चमड़ी मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो

Giriraj Singh Attack: ‘हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की पिटाई हो’ गिरिराज बोले- पूजा पंडाल में हो गो मूत्र का छिड़काव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुर्गा पूजा से पहले गौ मांस एवं जानवरों की हड्डियां तथा चमड़ी मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो देश में सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि आगे हिंदू धर्म के नजरिए से सबसे विशेष पूजा दुर्गा पूजा होनी है और ऐसे में गो मांस या अन्य प्रतिबंधित चीज मिलना कहीं न कहीं एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।


गिरिराज ने कहा कि वह स्वयं जिले के डीएम एवं एसपी से बात करेंगे तथा ऐसे मामलों में कड़ी जांच की मांग भी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में ओवैसी और सपा के कई नेता ऐसे हैं जो सिर्फ सनातन के विरोध में काम कर रहे हैं और देश के सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें मैं सीधे शब्दों में कहना चाहता हूं कि अब हिंदू भी जाग गए हैं और उनकी यह साजिश कामयाब नहीं हो सकती।


वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुसलमान सामुदायिक पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुगलकाल में कई जातियों ने अपने घरों में शुअर पालन शुरू किया। मुगलों के अत्याचार के भय से उत्तर प्रदेश में पंडाल में गोमूत्र का छिड़काव कर रहे हैं। वह करना चाहिए लेकिन जो गुंडागर्दी करें हिंदुओं के धर्म पर उसकी इतनी पिटाई करनी चाहिए कि जीवन में फिर वह उसे तरह का हरकत ना करें।


हिंदू कभी दूसरे धर्म को डिस्टर्ब नहीं करता। भारत के बंटवारे के बाद से ताजिया निकलता रहा लेकिन कभी भी किसी ताजिया पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंका या हिंदुओं का सौहार्द वातावरण बनाने में बड़ी भूमिका रहा है लेकिन हनुमान जयंती पर, रामनवमी जयंती पर, दुर्गा पूजा पर, काली पूजा पर, सरस्वती पूजा पर अगर रोड को बदल देना, रूट को बदल देना। इधर से नहीं जाएगा, इधर डीजे बजेगा। यह सवाल उठाने वाले देश के विभाजनकारी लोग हैं। ऐसे लोगों को सिर कुचल देना चाहिए।


बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के गृह जिले लखीसराय में पिछले दिनों ट्रक से ले जा रहे जानवरों के मांस एवं हड्डी तथा चमड़े को लोगों एवं प्रशासन के द्वारा बरामद किया गया था और उसके बाद से ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफी आक्रोशित दिख रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता