ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाने की साजिश, गिरिराज बोले.. ISI प्रायोजित आंदोलन चल रहा

PATNA : दिल्ली के शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली के शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश के अंदर ISI प्रायोजित कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाने पर तुले हुए हैं. शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में आंदोलन पाकिस्तान की बड़ी साजिश है.

जाफराबाद में दो गुटों में पथराव

आज दिल्ली के जाफराबाद के पास मौजपुर में 2 गुटों में पथराव हो गया. स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. बताया जा रहा है कि मौजपुर के पास भाजपा नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सीएए के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. जिसके बाद विरोध करने वाले और समर्थकों के बीच पथराव हो गया.

सीएए के विरोध को जवाब दे रहे गिरिराज

सीएए का विरोध करने वाले को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने ही दबंग अंदाज में जवाब दे रहे हैं. कुछ दिन पहले ही गिरिराज सिंह ने अररिया में सभा को संबोधित करते हुए सीएए के विरोध करने वाले को चेतावनी दी थी और कहा था कि खाएंगे देश का और गाएंगे पाकिस्तान का यह नहीं चलने वाला है. इसको भारतवंशी बर्दास्त नहीं करेंगे. पूर्णिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर 1947 में ही मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता. 

टैग्स