ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

गिरिराज सिंह बोले.. कोरोना की तरह जनसंख्या रोकने के लिए आना चाहिए वैक्सीन, तभी होगा नियंत्रण

BEGUSARAI: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैक्सीन लाने की मांग की हैं. गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीन बन र

गिरिराज सिंह बोले.. कोरोना की तरह जनसंख्या रोकने के लिए आना चाहिए वैक्सीन, तभी होगा नियंत्रण
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैक्सीन लाने की मांग की हैं. गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीन बन रहा है. उसी तरह से भारत में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन बनाने की जरूरत है. 

गिरिराज सिंह ने देश के लिए जनसंख्या बढ़ती हुई आबादी कोरोना से भयानक स्थिति है. कोरोना में हमें सीधे हम पर प्रभावित होते हैं. लेकिन यह विस्फोटक जनसंख्या हमारे शिक्षा को बाधा करता है. हमारा हक लेता है. हमारे विकास को बाधा करता है. आज प्रतिवर्ष दो करोड़ से ऊपर लोग पैदा हो रहे हैं. मैं बार-बार कहता हूं देश को विकसित बनाना है.


गिरिराज ने कहा कि कोरोना से भयावह स्थिति बढ़ती हुई विस्फोटक आबादी है. हम एक तरफ कोरोना पर रोक लगाने में लगे हैं तो दूसरी तरफ हमें जन जागरण लोगों को ऐसे धर्म के नजर से नहीं देखने की जरूरत है. भारत के विकास के नजर से देखने की जरूरत है. 1978 में चाइना का जीडीपी था. उससे कम था 1979 में कड़ा कानून लाया. हमारे यहां 1 मिनट में 33 बच्चे पैदा होते हैं उसके यहां 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं. स्थिति 1 जनवरी को भारत मैं 67 हजार बच्चे पैदा होते हैं. इस स्थिति पर हम सबों को चर्चा करनी चाहिए. कोरोना से ज्यादा जनसंख्या भयावह है. कोरोना के लिए तो वैक्सीन निकल रहा है. अब जनसंख्या को रोकने के लिए भी  कानून रूपी वैक्सिंग आना जरूरी है. गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सुझाव दिया है. गिरिराज सिंह से इससे पहले भी जनसंख्या को लेकर कई बयान दे चुके हैं.  कई बार अपनी चिंता जता चुके हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता