ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

गिरिडीह में बोले सरयू राय.. झारखंड में मंत्री ही चला रहे सरकार, खनिज संपदाओं को लूटने का कर रहे काम

GIRIDIH: झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय का गिरिडीह में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सरयू राय ने मीडिया से बातचीत की कहा कि झारखंड में दो सरकार है। एक खुद हे

गिरिडीह में बोले सरयू राय.. झारखंड में मंत्री ही चला रहे सरकार, खनिज संपदाओं को लूटने का कर रहे काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय का गिरिडीह में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सरयू राय ने मीडिया से बातचीत की कहा कि झारखंड में दो सरकार है। एक खुद हेमंत सोरेन हैंडल कर रहे हैं और दूसरी सरकार कांग्रेस के मंत्री चला रहे हैं। इससे जनता का कोई भला नहीं हो रहा है बल्कि खनिज संपदाओं की लूट हो रही है। 


दरअसल पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे थे। जहां परिसदन भवन में कार्यकर्ताओं ने सरयू राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सरयू राय ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार को दो तरह से हैंडल किया जा रहा है, एक सरकार को हेमंत सोरेन खुद हैंडल कर रहे हैं तो दूसरी सरकार को कांग्रेस के मंत्री चला रहे हैं। इस सरकार में जनता की भलाई के एक भी काम नहीं हो रहे हैं। सरयू राय कहते हैं कि सरकार सिर्फ खनिज संपदाओं को लूटने के लिए काम कर रही है।


वही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो पर सरयू राय ने कहा कि उनकी सिर्फ इतनी गलती है कि उन्होंने सिर्फ मंत्री के वीडियो को देख कर इसकी जांच कराने की मांग की थी। इसके एवज में लगातार उनपर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसलिये सरकार से हम मांग करते हैं कि जिस प्रकार से बन्ना गुप्ता ने उनके डीएनए की जांच कराने की मांग की है। ऐसे में रांची या जमशेदपुर के किसी सिविल सर्जन को भेजकर उनके डीएनए की जांच कराई जाए।


उन्होंने कहा कि 3 से 4 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी-तक एक भी सिविल सर्जन उनके डीएनए जांच के लिए नहीं पहुंचे है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले को लेकर वे खुद एक बार फिर से डीएनए जांच कराने के लिए पत्राचार करेंगे और अगर उनका डीएनए जांच नहीं कराया गया तो फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंत्री बन्ना गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ है इसकी जांच निश्चित तौर पर होनी चाहिए।