ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

गिरिडीह में असुदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा, AIMIM चीफ के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

GIRIDIH: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी झारखंड में हैं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। आ

गिरिडीह में असुदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा, AIMIM चीफ के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी झारखंड में हैं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। आज 30 अगस्त को उनकी जनसभा डुमरी में थी। यहां उन्होंने केबी उच्च विद्यालय मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा में मौजूद लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।


वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा साफ सुनाई दे रहा है। इस दौरान ओवैसी लोगों को शांत करते भी दिखाई दे रहे हैं। युवक के पाकिस्तान जिन्दाबाद कहते ही असदुद्दीन ओवैसी ने उसे रोकते हुए कहा कि जिंदाबाद नहीं कहो,रुको। एनडीए नेताओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारे लगाए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


डुमरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने केंद्र और राज्य दोनों ही सरकार पर जमकर निशाना साधा और दोनों ही सरकार पर मुसलमानों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि दोनों सरकार मुस्लमानों का भला नहीं चाहती। मुसलमानों को इनसे सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करती है तो दूसरी तरफ देश के पीएम मोदी खुद को चौकीदार बताते हैं। 


पीएम मोदी कैसे चौकीदार हैं जिनके रहते चीन ने देश की जमीन पर कब्जा जमा लिया और चौकीदार सोते रह गये। ओवैसी ने यह भी कहा कि यदि मुसलमानों के बच्चों की हत्या के विरोध में बोलना भड़काऊ भाषण है तो मैं यह भाषण हमेशा दूंगा। झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि यहां के सीएम हेमंत सोरेन 60-40 कहते हैं लेकिन राज्य में 60-40 नाय चलतो।




टैग्स