ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

गिरफ़्तारी से पहले ED ने हेमंत से मांगा नोटों की गड्डियों पर भी जवाब, आज होगी कोर्ट में पेशी

RANCHI : झारखंड में बुधवार को हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा हुआ। रांची जमीन घोटाले में साढ़े छह घंटे पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह

गिरफ़्तारी से पहले ED ने हेमंत से मांगा नोटों की गड्डियों पर भी जवाब, आज होगी कोर्ट में पेशी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में बुधवार को हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा हुआ। रांची जमीन घोटाले में साढ़े छह घंटे पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह कार्रवाई हेमंत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद की। इसके बाद ईडी उन्हें अपने दफ्तर ले गई। हेमंत को आज यानी गुरुवार सुबह 10:30 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।


दरअसल, ईडी अफसरों पर एफआईआर दर्ज कराई दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। पूछताछ शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही झामुमो नेता हेमंत सोरेन की शिकायत के आधार पर ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर समेत चार अफसरों के खिलाफ आदिवासी को प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज करा दी गई। ईडी अफसरों के खिलाफ जिन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है।


वहीं, इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नेतृत्व में ईडी की टीम पहुंची। जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन से ईडी ने दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान मिले 36 लाख रुपये के स्रोत के संबंध में जानकारी मांगी। दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कई पेपर एजेंसी को मिले थे। 


जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने बड़गाई में 8.46 एकड़ जमीन की खरीद के मामले में हेमंत से जवाब तलब किया। हेमंत ने पूर्व में ईडी को पत्र में बताया था कि यह जमीन भुईहरी प्रकृति की है। इसकी खरीद-बिक्री नहीं हो सकती। साथ ही इस जमीन पर पाहन परिवार को कब्जा बीते पांच दशकों से होने की बात बताई गई, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने जमीन के अलग-अलग परिवार के होने और इसपर उनका कब्जा होने से जुड़े साक्ष्य दिखाए।


हेमंत सोरेन की जगह कैबिनेट मंत्री रहे चंपई सोरेन को गठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया। महागठबंधन ने 43 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हालांकि, राज्यपाल ने उन्हें न्योता नहीं दिया है।ईडी की टीम हेमंत सोरेन को अपने दफ्तर ले गई है। इसके बाद ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंचीं।