ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

घर दूर होने का नहीं चलेगा बहाना, अब गृह जिले में होगी डॉक्टरों की तैनाती

PATNA : राज्य में स्वास्थय विभाग ने अब डॉक्टरों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है। विभाग ने अब अपने घर से बाहर के जिले में काम कर रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब उन

घर दूर होने का नहीं चलेगा बहाना, अब गृह जिले में होगी डॉक्टरों की तैनाती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : राज्य में स्वास्थय विभाग ने अब डॉक्टरों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है। विभाग ने अब अपने घर से बाहर के जिले में काम कर रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब उन्हें अपने घर के आस- पास ही काम करने की सुविधा मिलने वाली है।


दरअसल, बिहार में जबसे नई सरकार आयी है, तबसे सबसे अधिक ध्यान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ही दिया जा रहा है।  इसको लेकर हर रोज विभाग द्वारा कोई न कोई नयी तरकीब या योजना बनाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के अंदर स्वास्थ्य  विभाग की बदहाल हुई वयवस्था में सुधार लाना है। इस बीच अब विभाग द्वारा एक और नई पहल की जा रही है। अब अपने गृह जिले से बाहर काम कर रहे डॉक्टरों को अपने ही जिले तैनाती की जाएगी।


विभाग ने बताया कि, घर से दूर होने के कारण डॉक्टरों को दूसरे जिले में जाकर ड्यूटी करनी होती है, इस कारण लेट -लतीफ़ के कारण स्वास्थ्य विभाग में सही से काम नहीं होता है। घर से दूर होने के कारण डॉक्टर देर से अस्पताल आते हैं। इसके साथ ही इसका असर चिकित्सकीय व्यवस्था पर होता है। समय से पहले ही घर चले जाते हैं, साथ ही कभी- कभी अस्पताल में चिकित्सक समय पर नहीं आ पाते हैं। इस देखते हुए विभाग ने तय किया है कि चिकित्सकों को उनके गृह जिले में ही पोस्टिंग की जाए ताकि वे अस्पताल को समय दे सकें। गृह जिले में पोस्टिंग करने वाला स्वास्थ्य विभाग सरकार का पहला विभाग का होगा। 


गौरतलब हो कि, बिहार में सरकार शिक्षा और स्वास्थय को लेकर काफी सख्त रबैया अपनायी हुई है। पिछले दिन भी राजद के नेता और खुद उपमुख्यमंत्री द्वारा अस्पतालों का निरिक्षण किया गया और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को ससपेंड भी किया गया। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों के सदर अस्पताल में सुविधा भी बढ़ोतरी की गई।