ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

जर्मन सिंगर ने गाया 'अच्युतम केशवम' तो मंत्रमुग्ध हो गए प्रधानमंत्री मोदी, सामने आया वीडियो

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के पल्लदम में थे। इस दौरान जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जर्मन

जर्मन सिंगर ने गाया 'अच्युतम केशवम' तो मंत्रमुग्ध हो गए प्रधानमंत्री मोदी, सामने आया वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के पल्लदम में थे। इस दौरान जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जर्मन सिंगर ने भजन 'अच्युतम केशवम' गाया जिसे सुनकर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन कई भारतीय भाषाओं में गीत, विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं। पीएम मोदी ने अपने एक 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के दौरान कैसेंड्रा का जिक्र भी किया था। मंगलवार को पीएम मोदी तमिलनाडु दौरे पर थे। इस दौरान कैसेंड्रा ने अपनी मां के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री के सामने 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना गाया।






इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जर्मन गायिका पीएम मोदी के सामने 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना गाया इस वीडियो में कैसेंड्रा भजन गा रही है और पीएम मोदी इसे सुनते हुए मेज थपथपाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही संगीत खत्म हुआ पीएम मोदी ने वाह-वाह कहते हुए कैसेंड्रा के लिए तालियां बजाई और उनके संगीत की जमकर तारीफ की।