ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

विष्णुपद मंदिर में घुसे मंत्री इसराइल मंसूरी, पहली बार मुस्लिम की एंट्री से मचा बवाल, हिन्दूओं की भावना को नीतीश ने किया आहत: बचौल

GAYA: बिहार के सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी के विष्णुपद मंत्री में प्रवेश करने पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर

विष्णुपद मंदिर में घुसे मंत्री इसराइल मंसूरी, पहली बार मुस्लिम की एंट्री से मचा बवाल, हिन्दूओं की भावना को नीतीश ने किया आहत: बचौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी के विष्णुपद मंत्री में प्रवेश करने पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री इसराइल मंसूरी भी मौजूद थे।  


विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम की एंट्री से एक बार फिर नीतीश सरकार मुश्किलों में घिर गयी है। सोशल मीडिया पर इस बात की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी आने लगे हैं। इस मौके पर मंसूरी ने कहा था कि मेरा संयोग है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। 


जबकि मंदिर के पुजारी बता रहे हैं कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर साफ-साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि अहिंदू का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद ऐसा किया गया। अब इस मामले की जांच मंदिर कमिटी करेगी। 


वहीं बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने गैर हिन्दू के मंदिर में प्रवेश पर सवाल उठाएं कहा कि विधर्मी ने मंदिर को अपमानित किया है। जब मंदिर में यह लिखा हुआ है गैर हिंदू का प्रवेश मंदिर में वर्जित है तब क्यों ऐसा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदूओं की भावना को आहत किया है।


टैग्स