ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी के जोड़े में नोमिनेशन करने पहुंचा दम्पति बना आकर्षण का केंद्र, इन्हें देखने के लिए लग गई भीड़

GAYA: गया जिले के परैया प्रखंड कार्यालय में नौवें चरण के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच नोमिनेशन के लिए मंगरावां पंचायत के निवर्तमान मुखिया दिलीप सिंह अपनी प

शादी के जोड़े में नोमिनेशन करने पहुंचा दम्पति बना आकर्षण का केंद्र, इन्हें देखने के लिए लग गई भीड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया जिले के परैया प्रखंड कार्यालय में नौवें चरण के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच नोमिनेशन के लिए मंगरावां पंचायत के निवर्तमान मुखिया दिलीप सिंह अपनी पत्नी के साथ पहुंच गये। पति-पत्नी दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। पत्नी रोहिणी देवी के साथ दिलीप सिंह भी शादी के जोड़े व आभूषण में नामांकन करने पहुंच गये। लोगों की नजर इन पर ही टिकी हुई थी। 


दोनों प्रत्याशी को शादी के जोड़े में देखकर लोग भी हैरान रह गये। प्रखंड कर्यालय परिसर के बाहर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। निवर्तमान मुखिया रहे दिलीप सिंह इस तरह के क्रियाकलाप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है। खुद को काली का भक्त कहने वाले मुखिया प्रत्याशी हर वक्त लाल कुर्ते मे नजर आते है। 


यही नहीं उनका स्कार्पियो भी लाल है। इसके अलावा उनके बढ़े हुए घुंघराले बाल उनकी विशिष्ट पहचान है। युवा प्रत्याशी के पंचायत क्षेत्र में लोग उन्हें बाबा कहकर भी बुलाते है। पति-पत्नी दोनों के नामांकन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की आधी भागीदारी का मौका दिया है। ऐसे में किसी को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता। पत्नी रोहिणी देवी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसलिए दोनों पति पत्नी अपना-अपना नोमिनेशन करने आए है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Purushottam Kumar

FirstBihar संवाददाता